तिरुवनंतपुरम
: केरल
के पलक्कड जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने माथे पर कुमकुम और हाथों
में कलावा पहनने वाले छात्रों को स्कूल से निकालने की धमकी दी है। प्रिंसीपल ने परिजनों
को भी कहा है कि स्कूल में छात्रों के धार्मिक चिन्ह पहनने को बर्दाश्त नहीं किया
जाएगा।
टाइम्स
नॉउ वेबसाइट के अनुसार परिजनों ने प्रिंसीपल पर आरोप लगाया है
कि हमारे बच्चे अभी पहली और दूसरी कक्षा के छात्र हैं। इस तरह के आदेश उनके कोमल
मन के विकास में बाधा बनेंगे। ऐसे में शिक्षा के नाम पर प्रिंसीपल स्कूल में
सांप्रदायिकता फैला रहे हैं, जबकि वह एक सरकारी स्कूल है। किसी धार्मिक संस्था के
साथ इस स्कूल का कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद वह संप्रादायिक आदेश बच्चों पर
थोपते हैं। ऐसा उन्होंने पहली बार नहीं किया है। लेकिन इस बार उन्होंने आधिकारिक
रूप से एक सर्कुलर (परिपत्र) भी जारी कर दिया है। साथ ही बच्चों को धमकी दी है कि
अगर वह कुमकुम या कलावा पहनेंगे तो उन्हें स्कूल से निकाल दिया जाएगा। हाल में हमने
पेरेंट्स टीचर मिटिंग में इस विवादास्पद आदेश पर आपत्ति दर्ज कराई थी। लेकिन स्कूल
प्रबंधन ने हमारी आपत्तियों पर ध्यान नहीं दिया।
स्त्रोत
: 27
जून टाइम्स नॉउ
----------------------------- 