एक तरफ देश में राम
मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा व साधु-संत आंदोलनरत हैं। वहीं दूसरी ओर मयूर
विहार फेस-1 की हरिजन बस्ती में साध्वी ने मंदिर के बाहर ‘यह मंदिर बिकाऊ है’ का बोर्ड़ लगा दिया है। हालांकि अभी तक उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला लेकिन जिसने भी यह सुना वह जिज्ञासा वश मंदिर की ओर बढ़ चला। पुलिस भी स्थिति
पर नजर बनाए हुए है।
शकुंतला देवी (साध्वी)
2010 से हरिजन बस्ती में रह ही हैं। उन्होंने अपने मकान को ही मंदिर का रूप दे
दिया है। इसी को लेकर कुछ असामाजिक तत्व साध्वी को तभी
से तंग करते हैं। कभी मंदिर पर अंडे मारते हैं तो कभी मांस के टुकड़े फेंक
दिये जाते हैं। उन्हें आस-पास की दुकान से सामान भी लेने नहीं दिया जाता। कुछ
लोग उन्हें पलायन करने के लिए दबाव ड़ाल रहे हैं। इसी से तंग आकर साध्वी ने मंदिर
के ऊपर मंदिर बिकाऊ का बोर्ड लगा दिया है।
साध्वी ने बताया कि
वे धमकी देते हैं कि अगर कोई बाहर से यहां पुजा करने के लिए आया तो उसे पिटा
जाएगा। वहीं स्थानीय बीएसपी नेता भी उन पर पलायन के लिए दबाव बना रहे हैं।
अब्दुल जब्बार
अंसारी जो एक सामाजिक कार्यकता हैं ने बताया कि हमारे यहां ऐसा कोई विवाद नहीं है। यहां सभी लोग मिलजुलकर रहते हैं। हां अगर किसी बच्चे ने कुछ कह दिया हो तो मैं कुछ
नहीं कह सकता। आगे वह कहते हैं कि बिलाल जो अमन कमेटी के अध्यक्ष हैं ने ही मंदिर
पर रंग करने के लिए पेंट दिया था। उसी तरह हमारे हिन्दू भाइयों ने भी मस्जिद बनाने
के लिए 20 किलो सरिया दिया।
मौके पर मौजूद
ए.एस.आई एस.एस नेगी के मुताबिक हम स्थिती पर नजर बनाए हुए हैं और पुलिस प्रशासन की
तरफ से साध्वी को 24 घंटे सुरक्षा प्रदान की गई है।
स्थिति को देखते हुए
स्थानीय प्रशासन ने वहां पर आर.ए.एफ की तैनाती भी कर दी है। 
No comments:
Post a Comment