Saturday, 7 November 2015

भारत का अस्त्र




अब भारत भी उन गिने चुने देशो की श्रेणी में आ जाएगा जो हवा से हवा में मार करने की मिसाइल बनाने की काबिलियत रखते है, जैसे की अमेरिका, रूस, फ्रांस और इसराइल। अब भारत के पास है अपने ही देश में निर्मित हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल जो किसी भी विमान को पलक झपकते ही जमीदोज कर सकती है। इस मिसाइल का नाम है “अस्त्र” इस प्रोजेक्ट को अनुमति मार्च 2004 में मिली और इसकी शुरुआत में कीमत 995 करोड़ रखी गई थी और लगभग एक दशक के बाद भारत अपने मिशन में कामयाब हो गया है क्योकि इस तरह की मिसाइल बनाने में काफी तकनिकी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और उसी वजह से यह प्रोजेक्ट कई बार अपनी तय समय सीमा को पार कर गया लेकिन पिछले साल मई 2014 में इसका पहला परिक्षण किया सुखोई 30MKI विमान से, और अब तक इस मिसाइल के कई परिक्षण किये जा चुके है। DRDO को आशा है की इसकी प्रोडक्शन 2016 में शुरू हो जाएगी और भारत को अब अन्य देशो से महंगी मिसाइल्स नहीं खरीदनी पड़ेगी। भारत इसके उन्नत वर्जन "अस्त्र 2" पर भी काम कर रहा है जो इससे बेहतर होगी।



अस्त्र एक स्मोक्लेस मिसाइल है जो की ठोस ईंधन का उपयोग करती है और इसमें उपयोग होने वाला ईंधन भी पूरी तरह से भारत में बना है। इसकी लम्बाई 3.8 मीटर है। इसकी गति 4 से 4.5 मैक (4896 kph से 5508 Kph) है। इसकी मारक क्षमता 20 से 80 किलोमीटर है और इसके अगले वर्जन की लगभग 100 किलोमीटर होगी। इसकी तेनाती  मिराज 2000H, मिग-29, सी-हरियर सुखोई 30MKI, तेजस में होगी। अस्त्र पांचवी पीढ़ी की मिसाइल है।

No comments: